मौसम: बदरीनाथ धाम में हुई बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ी–

by | Oct 10, 2024 | चमोली, मौसम | 0 comments

चमोली जनपद की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में सुहावना हुआ मौसम, बदरीनाथ में ठंड बढ़ी–

बदरीनाथ, 10 अक्टूबर 2024: बदरीनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश और बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम की समीप की चोटियों में बर्फबारी हुई है, जबकि धाम में बारिश हुई। इसके अलावा नीती और माणा घाटी में भी बर्फबारी हुई।

बारिश के बाद सुहावना हुआ बदरीनाथ धाम का मौसम-

नीती, गमशाली, माणा पास, बाड़ाहोती के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पीपलकोटी, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में शाम और सबेरे बर्फीली हवाएं चल रही हैं। बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के बाद वहां भी जमकर बर्फबारी हुई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!