मुखबिर की सूचना पर पीछे से दौड़ी पुलिस टीम, आबकारी एक्ट में मुकदमा किया दर्ज–
पोखरी (चमोली), 11 अक्टूबर 2024: विकास खंड के गोदी-गिंवाला गांव के एक व्यक्ति को पुलिस ने गांव में पहुंचने से कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। उससे पांच पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई हैं। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दरअसल, इन दिनों पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंंवार के निर्देश पर जनपदभर में पुलिस थाना और चोकियों की ओर से नशा तस्करों के खिलाफअभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पांच पेटी अंग्रेजी शराब लेकर गांव की ओर जा रहा था।
पुलिस ने उसका पीछा किया तो गांव से कुछ ही दूरी पर गोदी-गिंवाला गांव के विक्रम सिंह को पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ क्षेत्र में अभियान चलाया गया है।


