चमोली: गांव में पहुंचने से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दबोचा, पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार–

by | Oct 11, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मुखबिर की सूचना पर पीछे से दौड़ी पुलिस टीम, आबकारी एक्ट में मुकदमा किया दर्ज–

पोखरी (चमोली), 11 अक्टूबर 2024: विकास खंड के गोदी-गिंवाला गांव के एक व्य​क्ति को पुलिस ने गांव में पहुंचने से कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया। उससे पांच पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई हैं। पुलिस ने आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, इन​ दिनों पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंंवार के निर्देश पर जनपदभर में पुलिस थाना और चोकियों की ओर से नशा तस्करों के ​खिलाफअ​भियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि एक व्य​क्ति पांच पेटी अंग्रेजी शराब लेकर गांव की ओर जा रहा था।

पुलिस ने उसका पीछा किया तो गांव से कुछ ही दूरी पर गोदी-गिंवाला गांव के विक्रम सिंह को पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके ​खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया का कहना है कि नशा तस्करी के ​खिलाफ क्षेत्र में अ​भियान चलाया गया है।

Latest News

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
error: Content is protected !!