चमोली: खेलने जा रहे बच्चे पर बंदरों ने किया हमला, लहुलूहान किया, बच्चा अस्पताल में हुआ भर्ती–

by | Oct 12, 2024 | चमोली, वन्यजीव, समस्या | 0 comments

बंदरों के आतंक से हर कोई हुआ परेशान, जिला​धिकारी से लगाई बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार–

गोपेश्वर, 12 अक्टूबर 2024: यूं तो संपूर्ण उत्तराखंड के गांवों में बंदरों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है, लेकिन चमोली जनपद में बंदरों की तादात कुछ ज्यादा ही है। यहां हर गली, मोहल्ले में बंदरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जिला​धिकारी आवास हो चाहे, पुलिस थाना। सभी जगहों बंदरों का डेरा है। स्थानीय लोगों ने जिला​धिकारी से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

ताजा घटनाक्रम में शनिवार को गोपेश्वर मंदिर मार्ग का 14 साल का ईशांत रावत पुत्र धन सिंह रावत सुबह छह बजे पुलिस फिल्ड में खेलने जा रहा था, रास्ते में बंदरों ने उस पर हमला कर लिया। बंदरों ने उसके पांव को दांतों से जख्मी कर दिया, जिससे बड़ी मात्रा में खून बहने लगा। बालक के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बंदरों को वहां से भगाया और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

स्थानीय निवासी धनवीर सिंह का कहना है कि बंदरों के आतंक से लोग परेशान हो उठे हैं। उन्होंने जिला​धिकारी से बंदरों के आतंक से मु​क्ति दिलाने की मांग उठाई है।

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!