लापरवाही: खेल महाकुंभ में आठ घंटे तक पानी के लिए तरसते रहे छात्र–

by | Oct 18, 2024 | देहरादून, समस्या | 0 comments

विद्यालय में पानी की सप्लाई न होने पर शाम को एसडीएम ने ​सरकारी वाहन में ​भिजवाई पानी की बोतलें–

देहरादून, 18 अक्टूबर 2024: खेल महाकुंभ के दौरान ​खिलाड़ियों को पानी की गंभीर समस्या से गुजरना पड़ा। मामला अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ल्यूणी का है। यहां विद्यालय में पीने के पानी की सप्लाई न होने से महाकुंभ में प्रतिभाग कर रहे लगभग 700 प्रतिभागी ​खिलाड़ियों को करीब आठ घंटे तक पानी के लिए तरसना पड़ा। बाद में विद्यालय के समीप ही मुख्य सड़क मार्ग पर लगे हैंडपंप से ​खिलाड़ियों ने अपनी प्यास बुझाई। प्रशासन को इसकी भनक लगी तो एसडीएम ने शाम को छात्रों के लिए स्कूल में पानी की बोतलें ​भिजवाई।

बता दें कि ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन चकराता ब्लॉक के 13 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में करीब 700 प्रतिभागी छात्र थे। विद्यालय में बुधवार से पेयजल आपूर्ति बंद थी। विद्यालय प्रबंधन ने जलसंस्थान विभाग को एक दिन पूर्व पेयजल आपूर्ति सुचारू करने और आयोजन स्थल पर पेयजल टैंकर की व्यवस्था के लिए कहा था। लेकिन, विभाग ने बड़े आयोजन को देखते हुए भी मांग को गंभीरता से नहीं लिया।

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जब प्रतियोगिता शुरू हुई तो विद्यालय के नल सूखे पड़े थे। दोपहर तक छात्र प्यास से बेहाल हो गए। कई छात्र पानी पीने के लिए विद्यालय परिसर के बाहर सड़क पर लगे हैंडपंप तक पहुंच गए। अ​भिभावकों ने भी इस लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई। एसडीएम योगेश सिंह मेहरा को इसकी सूचना मिली कि विद्यालय में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है तो उन्होंने सरकारी वाहन में पानी की बोतलें ​भिजवाई। जल संस्थान के अ​धिकारियों का इस संबंध में जवाब तलब किया गया।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...
error: Content is protected !!