चमोली: राज्य व जिला योजना से मैठाणा गांव को किया जाए विकसित–

by | Oct 19, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

मॉडल विलेज के लिए चयनित मैठाणा गांव का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, लोगों की समस्याएं भी सुनीं–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को मॉडल गांव के लिए चयनित मैठाणा गांव का स्थलीय भ्रमण किया। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि केंद्र, राज्य व जिला सेक्टर की योजनाओं से गांव में स्वरोजगार के संसाधनों को विकसित किया जाए।

जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे से लगे मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के लिए चयनित किया है। शनिवार को डीएम संदीप तिवारी व सीडीओ नंदन कुमार ने गांव का भ्रमण किया। डीएम ने स्थानीय लोगों से सुझाव भी लिए। कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें, खेल मैदान का सौंदर्यीकरण व पैदल मार्ग का चौड़ीकरण, पार्किंग व्यवस्था की जाए। नदी किनारे आरती के लिए घाट का निर्माण किया जाए। कृषि, बागवानी, हर्बल नर्सरी, कीवी उत्पादन, मत्स्य पालन, मोल्ट्री फार्म को विकसित करने के लिए हाट बाजार, आउटलेट व अन्य माध्यमों से मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को पूरा सहयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आरके पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन, ग्रामीण बीकेटीपी के पूर्व धर्माधिकारी जगदंबा प्रसाद सती, ग्राम प्रधान शिव प्रसाद डिमरी सहित अन्य ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
error: Content is protected !!