चमोली: राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी पुलिस जवानों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि–

by | Oct 21, 2024 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार सहित पुलिस अ​धिकारियों ने पुलिस लाइन में शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर रखा दो मिनट का मौन–

गोपेश्वर, 21 अक्टूबर 2024: राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम नागरिकों की सुरक्षा और देश सेवा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसपी सर्वेश पंवार ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर बलिदानियों का भावपूर्ण स्मृण किया। इसके अलावा सभी थाना व चौकियों में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।

देश में हर साल 21 अक्तूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। सोमवार को पुलिस लाइन गोपेश्वर में एसपी ने शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किया। एसपी ने कहा कि यह दिन उन जवानों की याद दिलाता है जिन्होंने समाज की सुरक्षा में अपना जीवन बलिदान कर दिया।

स्मृति दिवस पर पुष्पचक्र अर्पित करते पुलिस अ​धिकारी-

उनका बलिदान हमें अपनी जिम्मेदारियों को इमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता है। बताया कि एक सितंबर से 31 अगस्त तक देश में 216 पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों व कर्मियों ने बलिदान दिया है। उत्तराखंड के चार जवान भी इसमें शामिल हैं। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना इकाई चमोली सचिन चौहान, सहायक अभियोजन अधिकारी मनमोहन सिंह, थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

—————————————-

क्यों मनाया जाता है स्मृति दिवस

-लद्दाख के हॉट-स्पि्रंग के पास 1959 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पेट्रोलिंग चल रही थी। चीनी सैनिकों ने घात लगाकर उनपर हमला कर दिया। जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान बलिदान हो गए थे। उसके बाद से हर साल 21 अक्तूबर करे स्मृति दिवस मनाया जाता है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!