केदारनाथ उपचुनाव: कांग्रेस के इस नेता के ​खिलाफ दिल्ली पहुंची चिट्ठी–

by | Oct 24, 2024 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में गुटबाजी और टकराव भी खुलकर आया सामने, आज दिल्ली में होगी प्रत्याशी पर चर्चा–

रुद्रप्रयाग, 24 अक्टूबर 2024: केदारनाथ उपचुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस में गुटबाजी और टकराव की रार भी खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। लिहाजा टिकट की दौड़ में चल रहे उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। कई उम्मीदवारों ने शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की है। इधर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने पार्टी के पर्यवेक्षकों पर ही भेदभाव करने का आरोप लगाया है।

शीशपाल बिष्ट दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मुलाकात की। कांग्रेस कार्यकर्ता जो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में लगे हैं, उन्होंने पार्टी के अंदर चल रहे टकराव पर गहरा दुख प्रकट किया है। कुछ कार्यकर्ताओं और पदा​धिकारियों ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेगुगोपाल को पत्र लिखकर नाराजगी भी जाहिर की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शीशपाल बिष्ट के आरोप निराधार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शीशपाल बिष्ट कभी भी रुद्रप्रयाग या केदारनाथ विधानसभा में सक्रिय नेता के तौर पर सक्रिय नहीं रहे, उन्होंने उपचुनाव के लिए भी आवेदन देहरादून में किया और पर्यवेक्षकों से मुलाकात तक नहीं की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार चयन से ठीक पहले शीशपाल बिष्ट के बयान को पार्टी की छवि खराब करने वाला बताया। कार्यकर्ताओं ने साफ किया कि इस तरह की बयानबाजी करने वालों के ​खिलाफकड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर इस तरह बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो इससे उपचुनाव में पार्टी को नुकसान हो सकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के रुख और नेताओं की बयानबाजी से साफ है केदारनाथ उपचुनाव से पहले कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आज बृहस्पतिवार को दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। इसमें उम्मीदवार चयन पर चर्चा हो सकती है, साथ ही एकजुटता से चुनाव लड़ने का रास्ता भी निकाला जा सकता है। कांग्रेस के सामने गुटबाजी ही सबसे बड़ीचुनौति है मगर जिस तरह कांग्रेस गुटबाजी की खबर आ रही हैं वो बड़ा संकट है।

Latest News

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
error: Content is protected !!