चमोली: बहुत घातक होती है नशा करने वाले युवाओं से दोस्ती–

by | Oct 24, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पीजी कॉलेज नंदानगर में नशे को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा–

नंदानगर, 24 अक्टूबर 2024: राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में नेहरू युवा केंद्र चमोली की ओर से नशीले पदार्थों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि एक बार नशे की लत लगने पर उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है। नशे से बचने के लिए ऐसे दोस्तों के साथ न रहें जो नशे के आदी हों।

कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल अहमद ने कहा कि नशे से मानसिक और शारीरिक क्षमताओं पर बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं। स्वास्थ्य विभाग से ललित मोहन किमोठी ने कहा कि नशे से शारीरिक व मानसिक तनाव, कमजोरी, संक्रामक बीमारियां होनी शुरू हो जाती हैं।

व्यक्ति के स्वाभाव में बदलाव आ जाता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि ऐसे दोस्तों से दोस्ती न रखें जो नशा करते हों। नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अक्सर साथियों के प्रभाव में आकर युवा एक बार नशे का सेवन कर लेते हैं। यह ऐसा जंजाल है जो एक बार इसमें घुस गया उसका बाहर निकलाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए किसी भी साथी के कहने पर या परीस्थिति में नशे का सेवन न करें। अनजाने में एक बार किया नशा आदत बन जाता है।

इस दौरान नशे पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र चमोली की स्वंय सेवक बबीता रावत, रेखा नेगी, प्रवीण बहुगुणा, सलमान खान, रवि पंत के साथ ही कई लोग शामिल हुए।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!