चमोली: उपजिला​धिकारी ने अंग्रेजी शराब की दुकान पर मारा छापा, मिली अनियमितताएं–

by | Oct 26, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

सीसीटीवी कैमरा मिला खराब, जिला​धिकारी को भेजी रिपोर्ट–

चमोली, 26 अक्टूबर 2024: चमोली के उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने शनिवार को नंदप्रयाग में अंग्रेजी शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। जिसमें वहां ओवर रेट सहित कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं।

एसडीएम शनिवार अपराह्न नंदप्रयाग में संचालित शराब की दुकान का निरीक्षण करने गए। दुकान में एक शराब की बोतल पर 40 रुपये अधिक तो क्वार्टर पर 15 रुपये अधिक लिए जा रहे थे। दुकान में ब्रांड की सूची भी सही नहीं मिली। वहां लगा सीसीटीवी कैमना खराब मिला। स्कैन मशीन पर शराब बिक्री की रिपोर्ट में अनियमितता पाई गई।

दुकान में काम करने वाले छह में से पांच सेल्समैन मौके पर मौजूद रहे। लेकिन किसी के पास आईडी नहीं मिली। शराब लेने वालों को बिल भी नहीं दिया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने भी ओवर रेट पर शराब बेचने की बात कही। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेज दी है।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!