उर्गम घाटी के गांव अब नहीं रहेंगे दुर्गम, यह है ‌मुख्य वजह–

by | Sep 6, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

जोशीमठ। चमोली जनपद की खूबसूरत उर्गम घाटी के गांव और दुर्गम नहीं रहेंगे। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही घाटी के दूरस्थ गांवों तक भी यातायात की सुविधा पहुंच जाएगी। बीते कुछ दिनों तक आपदा के कारण अस्त-व्यस्त रहा भेंटा-भर्की सड़क निर्माण कार्य ने फिर से गति पकड़ ली है। यहां खतरनाक चट्टान पर पौकलेंड मशीन काम कर रही है। मलबा और बोल्डरों का निस्तारण भी मौके पर ही किया जा रहा है। घाटी में भेंटा, भर्की व आसपास के छोटे-छोटे गांवों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों और पर्यटकों को चार से छह किलोमीटर की लंबी दूरी नापनी पड़त‌ी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के संघर्ष के बूते आज क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य गतिमान है। यदि इस सड़क का निर्माण हो गया तो घाटी के गांव दुर्गम नहीं रह जाएंगे। सड़कें बनने से घाटी में वर्षभर पर्यटकों की चहलकदमी बनीं रहेगी। पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि भर्की-भेंटा सड़क का निर्माण कार्य गतिमान है। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी। 

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!