जोशीमठ। चमोली जनपद की खूबसूरत उर्गम घाटी के गांव और दुर्गम नहीं रहेंगे। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही घाटी के दूरस्थ गांवों तक भी यातायात की सुविधा पहुंच जाएगी। बीते कुछ दिनों तक आपदा के कारण अस्त-व्यस्त रहा भेंटा-भर्की सड़क निर्माण कार्य ने फिर से गति पकड़ ली है। यहां खतरनाक चट्टान पर पौकलेंड मशीन काम कर रही है। मलबा और बोल्डरों का निस्तारण भी मौके पर ही किया जा रहा है। घाटी में भेंटा, भर्की व आसपास के छोटे-छोटे गांवों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों और पर्यटकों को चार से छह किलोमीटर की लंबी दूरी नापनी पड़ती है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के संघर्ष के बूते आज क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य गतिमान है। यदि इस सड़क का निर्माण हो गया तो घाटी के गांव दुर्गम नहीं रह जाएंगे। सड़कें बनने से घाटी में वर्षभर पर्यटकों की चहलकदमी बनीं रहेगी। पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी का कहना है कि भर्की-भेंटा सड़क का निर्माण कार्य गतिमान है। सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर ग्रामीणों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी।
उर्गम घाटी के गांव अब नहीं रहेंगे दुर्गम, यह है मुख्य वजह–
by laxmi Purohit | Sep 6, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...
दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...
खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...
एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
