अगस्त्यमुनि: ट्रॉली में नदी पार करते समय बीच धारा में फंसा युवक, एसडीआरएफ ने बचाया–

by | Nov 8, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अगस्त्यमुनि के चाका गांव के युवक के साथ हुई घटना, ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने से फंस गया था युवक–

अगस्त्यमुनि: मंदाकिनी पर स्थापित ट्रॉली से नदी पार करते वक्त एक युवक बीच धारा में फंस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा साहसिक रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद युवक को सुर​क्षित बाहर निकाला गया। सात नवंबर को आपदा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि अगस्त्यमुनि के समीप मंदाकिनी नदी पार करते समय ट्रॉली में एक युवक बीच धार में फंस गया है। फंसा युवक चाका गांव निवासी योगेंद्र सिंह बताया गया। उसे सुरक्षित निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की त्वरित आवश्यकता है।

इस सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की कुशल टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। युवक अगस्त्यमुनि से ट्रॉली द्वारा मंदाकिनी नदी पार कर रहा था, तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते ट्रॉली बीच धारा में अटक गई और युवक उसमें फंसा रह गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के साथ समन्वय करते हुए एक संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने कुशलतापूर्वक रोप रिवर क्रॉसिंग तकनीक का उपयोग कर युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित किनारे पर लाया।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!