चमोली: मूल निवास और भू कानून लागू करने की मांग उठाई, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन–

by | Nov 8, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

10 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित होगी महारैली, युवा और जनप्रतिनि​धिलड़ रहे स्वामित्व की लड़ाई–

गोपेश्वर, 08 नवंबर 2024: मूल निवास और भू कानून लागू करने की मांग अब चारों तरफ से उठने लगी है। शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य पाणा ईराणी विजय सिंह नेगी और जोशीमठ में ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला व अन्य जनप्रतिनिधियों ने राज्य में मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि यह कानून हमारे भूमि अधिकारों की सुरक्षा और स्वामित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है।

​डीएम को ज्ञापन सौंपते क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी-

कहा गया कि इस संबंध में 10 नवंबर को हरिद्वार में महारैली का आयोजन भी किया जा रहा है।

मांग उठाई कि स्थानीय मूल निवासियों का उनकी भूमि, व्यवसाय, संसाधनों और राज्य के मूल्यों पर पूर्ण अधिकार प्राप्त हो और बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि का अवैध अधिग्रहण रोका जाए। इस कानून से स्थानीय लोगों के परंपरागत अधिकारों का संरक्षण होगा, जो उनके सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि भू-कानून की लड़ाई लंबी चलेगी। जब तक मूल निवास और भू कानून लागू नहीं हो जाता संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!