आस्था: छोटी काशी हाट गांव में लंबे समय बाद शुरू होगा विष्णु सहस्रनाम महायज्ञ, कई देवता होंगे जागृत–

by | Nov 11, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

धर्म, संस्कृति के संरक्षण और मानव कल्याण के लिए आयोजित किया जाएगा अनुष्ठान, भारी संख्या में जुटेंगे भक्तगण–

पीपलकोटी 11 नवंबर 2024: धर्म, संस्कृति के संरक्षण और मानव कल्याण के लिए छोटी काशी हाट गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में 12 नवंबर यानि आज से विष्णु सहस्त्रनाम महायज्ञ का आयोजन शुरु होगा। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन लाखों मंत्रों की आहूति दी जाएगी। ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज भी इसमें प्रतिभाग करेंगे। अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र के कई देवता भी जागृत होंगे। दिनभर क्षेत्र का माहौल भ​क्तिमय बना रहेगा।

ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल ने बताया कि हाट गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर की स्थापना 8वींशताब्दि में आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी। बदरीनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीर्थयात्रियों का मुख्य पड़ाव होता था। बदरीनाथ जाते वक्त रावल (मुख्य पुजारी) भी लक्ष्मी नारायण मंदिर में रात्रि प्रवास करते थे और मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचते थे।

आज भी स्थानीय ग्रामीण मंदिर में नित्य पूजा-अर्चना कर समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करते हैं। भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर में महायज्ञ के आयोजन को लेकर भक्तगणों में उत्साह का माहौल है। सब अपनी-अपनी तरफ से मंदिर में सहयोग करने में लगे हुए हैं। तीन दिनों तक छोटी काशी हाट गांव भगवान लक्ष्मी नारायण की भ​क्ति में ढूबा रहेगा।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!