राजनीति: यहां इस नेता के राजनीतिक भविष्य से जुड़ा है केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव, चुनाव के बहाने आगे बढ़ रहा राजनीतिक सफर–

by | Nov 13, 2024 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के स्टार प्रचारक के रुप में आए आगे, श​क्ति प्रदर्शन भी किया–

अगस्त्यमुनि, 13 नवंबर 2024: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के चलते ददा देवेश नौटियाल फिर चर्चाओं में है। उन्होंने विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले अपने राजनीतिक मार्गदर्शक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी की सलाह पर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। और अब भाजपा प्रत्याशी आशा नौ​टियाल के स्टार प्रचारक के रुप में सामने आए हैं।

राजनीति में गहरी पेंठ रखने वाले ददा देवेश नौटियाल की अपने क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। इस चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी को अपने बूथ और क्षेत्र में अच्छी बढ़त दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। यह चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और केदारनाथ विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर देवेश नौ​टियाल ने सभी दावेदारों के पसीने निकाल दिए थे, लेकिन वे सीट पर कब्जा नहीं कर पाए। असफल होने के बावजूद क्षेत्र में उनकी लगातार मौजूदगी बनीं रही।

अब केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने न सिर्फ भाजपा का दामन थामा, ब​ल्कि खुलकर चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। इसकी बानगी भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन में देखने को भी मिला। उनके क्षेत्र से भारी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग सम्मेलन में पहुंचे।

देवेश नौटियाल ने आशा नौटियाल को भरोसा दिलाना कि उनके बूथ और क्षेत्र से भाजपा को अच्छी बढ़त मिलेगी। वे पार्टी से इतर अपने संसाधनों से भी इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह चुनाव ददा देवेश नौटियाल के आगे के राजनीतिक सफर में बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। यदि भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल रहीं तो नि​श्चितरुप से देवेश नौटियाल को इसका बढ़ा फायदा मिलेगा।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!