बाल दिवस: फैंसी ड्रेस में पहुंचे बच्चे, कोई ​शिक्षक तो कोई सांस्कृतिक परिधानों में आए नजर–

by | Nov 14, 2024 | उत्सव, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, मिष्ठान वितरण भी हुआ–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के विद्यालयों में बाल दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। बच्चे फेंसी ड्रेस में विद्यालय पहुंचे। कोई ​शिक्षक तो कोई परंपरागत परिधानों में नजर आए।

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरुणा रावत के नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। बच्चे मनमोहक पोशाकों में विद्यालय पहुंचे हुए थे। अटल उत्कृष्ट जीआईसी गोपेश्वर में प्रधानाचार्य केबी सिंह व अन्य शिक्षकों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में मानसी बंडवाल प्रथम, मयंक द्वितीय और प्रियांशु पुरोहित तृतीय स्थान पर रहे।

स्लोगन में मानसी प्रथम, गौरव द्वितीय और सोनिया तृतीय रही। पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में अनुज प्रथम, दीपिका द्वितीय और सिमरन तृतीय जबकि जूनियर वर्ग में कृष्णा प्रथम, अरनव द्वितीय व कान्हा तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएस कंडेरी, अनूप खंडूड़ी, कुंवर सिंह रावत, जयेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उधर शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!