आक्रोश: परकंडी के ध्रुव नगर में 85 परिवारों ने सड़क न मिलने पर किया चुनाव का बहिष्कार–

by | Nov 20, 2024 | आंदोलन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

शासन-प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप, कहा लंबे समय से की जा रही सड़क की मांग, पर नहीं ली गई सुध–

ऊखीमठ 20 नवंबर 2024: ऊखीमठ तहसील के परकंडी ग्राम पंचायत के ध्रुव नगर के अनुसूचित जाति के 85 परिवारों ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव का विरोध कर मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

गांव के उदय लाल ने जारी वीडियो में कहा कि तीन माह पूर्व सड़क के संबंध में प्रधानमंत्री तक ज्ञापन भेज दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर ग्रामीणों ने उपचुनाव के साथ ही पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार करने का मन बना लिया है।

कहा कि मतदान के दिन आज पांच बजे तक भी कोई अ​धिकारी गांव में नहीं पहुंचा है। कुछ गोपनीय लोग गांव में तो आ रहे हैं, वोट करने का दबाव भी बना रहे हैं। यदि शासन-प्रशासन की ओर से जल्द सड़क निर्माण की कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। कहा कि ध्रुवनगर में करीब 350 वोट हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!