चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पॉश एक्ट व साइवर सुरक्षा पर आयोजित हुई कार्यशाला–

by | Nov 26, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

आंतरिक परिवाद समिति और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुई कार्यशाला, वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण के सचिव ने किया प्रतिभाग–

गोपेश्वर, 26 नवंबर 2024: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को आंतरिक परिवाद समिति और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में यौन उत्पीड़न अधिनियम (पॉश एक्ट) 2013 व साइवर सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार ने कहा कि पॉश एक्ट के तहत सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी सेल) का गठन किया जाना अनिवार्य है।

कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी प्रावधानों का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस की साइबर सेल के हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल ने साइबर क्राइम, ऑन लाइन धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। आंतरिक परिवाद समिति की संयोजक प्रो. चंद्रावती जोशी ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।

इससे बचाव के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य एमपी नग्वाल, आंतरिक परिवाद समिति की संयोजक प्रो. चंद्रावती जोशी, मुख्य कानूनी सलाहकार व रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा, अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, चाइल्ड लाइन गोपेश्वर से रजनी पंवार आदि मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!