चमोली: मादा भालू और उसका बच्चा आया करंट की चपेट में, मौत–

by | Nov 27, 2024 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

फिर सवालों के घेरे में आया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों भालू जलाए–

गोपेश्वर, 27 नवंबर 2024: वैतरणी क्षेत्र में बीती रात करंट हादसे में एक मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अ​धिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृत भालूओं को जला दिया है।

नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के करंट से भालूओं की मौत हुई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि बीते साल एसटीपी पर करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, बावजूद इसके वैतरणी में एसटीपी प्लांट पर सुरक्षा के अभी तक क्यों इंतजाम नहीं किए गए हैं।

यहां ट्रांसफार्मर के इर्दगिर्दबैरिकेटिंग तो की गई है, लेकिन इसकी ऊंचाई इतनी है कि कोई भी व्य​क्ति इसको लांघकर ट्रांसफार्मर तक पहुंच सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,

बुधवार को नमामि गंगे के कर्मचारियों ने वन प्रभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में दो भालूओं के करंट लगने से मौत होने की सूचना दी। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस और एसडीओ जुगल किशोर चौहान अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम ने भालूओं का पोस्टमार्टम किया।

एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने कहा कि मादा भालू करीब 6 साल की है, जबकि उसका बच्चा 11 माह का है। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात को हुई। बच्चा आगे से पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि पहले बच्चा ट्रांसफार्मर के करंट से झुलस गया, जिसके बाद उसकी मां उसे बचाने वहां पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों ने दम तोड़ दिया।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!