चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

by | Jun 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों की होगी सहायता–

गोपेश्वर, 16 जून 2026। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के समीप गैर टंगसा में सामाजिक विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए दर्शन सिंह बर्त्वाल को अध्यक्ष, सुनील नाथन बिष्ट को उपाध्यक्ष, नीरज थपलियाल को सचिव तथा कुलदीप सिंह करासी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।

ट्रस्ट के संस्थापकों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहयोग प्रदान करना है। ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम संचालित करेगा।

ट्रस्ट की ओर से जारी उद्देश्यों के अनुसार शिक्षा का प्रचार-प्रसार, निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को सहायता, छात्रवृत्ति और पुस्तक वितरण, महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम, युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन, दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान भी चलाए जाएंगे।

ट्रस्ट आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। खेल, कला, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे। संस्था का लक्ष्य सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना है।

पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जनसहभागिता के माध्यम से समाजहित में कार्य करेगा। साथ ही भविष्य में प्रशिक्षण केंद्र, पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र और सामुदायिक केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

Latest News

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
error: Content is protected !!