चमोली: सर्वश्रेष्ठ शौचालय में बदरी सिंह और ग्राम कमेड़ा को मिला प्रथम पुरस्कार–

by | Dec 11, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रतियोगिता में कई ग्राम पंचायतों और लाभा​र्थियों को मिला पुरस्कार–

गोपेश्वर। विश्व शौचालय दिवस पर व्यक्तिगत और सार्वजनिक शौचालय निर्माण की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ शौचालय निर्माण में जोशीमठ के पोखनी गांव के बदरी सिंह और सार्वजनिक शौचालय में ग्राम पंचायत कमेड़ा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। विकास भवन में मंगलवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

स्वजल विभाग की ओर से जिले में 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान के साथ सर्वश्रेष्ठ शौचालयों की प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम पंचायत से ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर पर चयनित ।व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ शौचालयों का प्रथम पुरस्कार ग्राम पंचायत पोखनी के बदरी सिंह, द्वितीय ग्राम चोटिंग के चंद्र सिंह, तृतीय ग्राम दिवाधार के सते सिंह को दिया गया। सेरा विजयपुर गांव के प्रेम बल्लभ और धारकोट के गजेंद्र सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सामुदायिक शौचालयों में प्रथम पुरस्कार ग्राम कमेड़ा, द्वितीय ग्राम ईराणी और तृतीय खाल कुमखोली को दिया गया। सहायक परियोजना निदेशक केके पंत ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!