चमोली जनपद के इस शहर में संचालित होगी रेडक्रॉस की केंटीन, पढ़ें कब और क्यों हुआ था रेडक्रॉस का गठन-

by | Sep 9, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

 गोपेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुॅचाने और रेडक्रॉस सोसाएटी के लिए आय के स्रोत तैयार करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना रेडक्रॉस सोसायटी का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां पर भी मानव सेवा की जरूरत है वहां पर रेडक्रॉस के माध्यम से सक्रियता से कार्य किया जाए। उन्होंने कार्यकारणी के सदस्यों को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लिए आय के स्रोत बढाने पर जोर देते हुए जिला अस्पताल गोपेश्वर के निकट नवनिर्मित रेडक्रॉस कैन्टीन को तत्काल हैंडओवर करने और शीघ्र इसका संचालन शुरू कराने को कहा। ताकि रेडक्रॉस की आय बढ सके और सोसाएटी के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुॅचाई जा सके। कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत माइक्रो न्यूट्रिएंटस किट तैयार करने हेतु एसएचजी पर हुए व्यय भार को भी रेडक्रॉस से वहन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि बहुत से लोग मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य में वोलिएंटर के रूप में सोसायटी के साथ कार्य करना चाहते है। ऐसे लोगों को सोसायटी से जोड़ते हुए प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान रेडक्रॉस की नए कार्यकारणी और यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई। 
रेडक्रॉस समिति के सचिव दलवीर सिंह बिष्ट ने अवगत कराया कि रेडक्रॉस सोसायटी में 1182 आजीवन सदस्य, 307 आजीवन सहयोगी, 17 संस्थागत सदस्य, 1098 वार्षिक सदस्य तथा 856 वार्षिक सहयोगी सदस्य शामिल है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सोसायटी की आय 1.18 लाख व व्यय 99 हजार हुआ है तथा 9.29 लाख धनराशि अवशेष है। 
जिला स्तरीय रेडक्रॉस समिति की बैठक में रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष/सीएमओ डा0 केके अग्रवाल, जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष/सीईओ एलएम चमोला, एसीएमओ डा0 उमा रावत, रेडक्रॉस समिति के राज्य सदस्य ओम प्रकाश भट्ट, जिला रेडक्रॉस समिति के उपाध्यक्ष विनोद रावत, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार विशनोई, सचिव दलवीर सिंह बिष्ट, पूर्व रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष यदुनंदन भट्ट सहित समिति के सदस्य वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, पृथ्वी सिंह रावत आदि मौजूद थे——-भारत में रेडक्रॉस की स्थापना 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के अनुसार हुई थी। इंडियन रेड क्रॉस एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जो पूरे देश में 700 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, आपदाओं / आपातकाल के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। यह दुनिया के सबसे बड़े स्वतंत्र मानवतावादी संगठन है।  

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!