चमोली: एतिहासिक बंड मेला हुआ शुरू, महिलाओं ने निकाली मनमोहक झांकी–

by | Dec 20, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया मेले का शुभारंभ, अपनी निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की–

पीपलकोटी, 20 दिसंबर 2024: सैमलडाला मैदान में एतिहासिक बंड विकास, औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला शुरू हो गया है। यह मेला एक सप्ताह तक आयोजित होगा।

शुक्रवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मेले का वि​धिवत शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में लगे सरकारी व गैर सरकारी स्टॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक होते हैं। ये मेले तभी सार्थक होंगे, जब इसमें स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक निधि से मेले को 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।

झांकी में शामिल छात्राएं-

मेले में आयोजित प्रभात फेरी में महिला मंगल दल बटुला की महिलाओं ने नंदाराज जात की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा ममंद श्रीकोट, लुहां, गडोरा, अगथला, दिगोली, जैसाल, नौरख, हाट और किरुली की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, सनातन संस्कृति व नशामुक्ति की शानदार झांकी निकाली। मेला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने झंडारोहण किया। इसके बाद मेला पंडाल में गोपीनाथ संगीतशाला समिति गोपेश्वर के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन हरीश पुरोहित व अतुल शाह ने संयुक्त रुप से किया।

इस मौके पर एसडीएम राजकुमार पांडे, महामंत्री हरीश पुरोहित, संरक्षक शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, गजेंद्र राणा, राकेश नवनी, भुवन लाल, हरिबोधनी खत्री, विजय प्रसाद मलासी, गुलाब सिंह बिष्ट, भक्तदर्शन सिंह, सुनील कोठियाल, सुरदर्शन शाह, तारेंद्र प्रसाद थपलियाल, गुड्डू लाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
error: Content is protected !!