शाबास: राज्यस्तरीय ​क्विज में चमोली की टीम ने पाया दूसरा स्थान, शानदार रहा प्रदर्शन–

by | Dec 20, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

लगातार दूसरे साल पाया चमोली के विद्या​र्थियों ने स्थान, ​शिक्षा निदेशक ने किया बच्चों को पुरस्कृत, इन बच्चों को मिले पुरस्कार–

गोपेश्वर, 20 दिसंबर 2024: उत्तराखंड राज्य के ​शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 19वीं प्रदेश स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2024 में जनपद चमोली ने लगातार दूसरे वर्ष द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद चमोली का गौरव बढ़ाया है। देहरादून के कुंआवाला के सी0 आई0एम0एस0 संस्थान मे दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 18 एवं 19 दिसंबर को सम्पन्न हुई।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइका गोपेश्वर के छात्रों द्वारा लगातार तीसरे वर्ष जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व किया गया। टीम प्रभारी एवं मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में प्रवक्ता गणित अनूप खण्डूरी ने बताया कि मात्र 3 अंक से टीम चमोली द्वितीय स्थान पर रही।प्रतियोगिता में अ0उ0 राइका गोपेश्वर के 12 वीं कक्षा में अध्ययनरत तीन होनहार छात्रों समीर ,कु हेमा नेगी व कु रजनी द्वारा प्राप्त इस शानदार गौरवशाली प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत और अन्य अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की,

तथा कहा कि अन्य विद्यालयों को भी ऐसी शानदार सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए।सी0आई0एम0एस0 इंस्टीट्यूट कुँआवाला देहरादून में 18 एवं 19 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में 13 जनपदों की टीम का स्क्रीनिंग टेस्ट 18 दिसंबर को हुआ जिसके बाद जनपद चमोली,पौड़ी, टिहरी, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर की टीम दूसरे दौर में पहुंची।स्क्रीनिंग टेस्ट में जनपद चमोली पहले स्थान पर तथा पौड़ी दूसरे स्थान पर रहा।

19 दिसंबर को 6 राउंड तक चले कड़े मुकाबले में 196 अंक अर्जित कर पौड़ी प्रथम, 193 अंक प्राप्त कर चमोली द्वितीय तथा 133 अंक प्राप्त कर जनपद टिहरी तृतीय स्थान पर रहा। रा0इ0का0 गोपेश्वर के प्रधानाचार्य के0 वी0 सिंह ने लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यालय के सकारात्मक शैक्षिक और प्रतियोगितात्मक वातावरण को दिया।विदित हो कि चमोली जनपद से यह विद्यालय 2022 में तृतीय एवं 2023 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुका है।

विजेताओं और उपविजेताओं को निदेशक डॉ एस बी जोशी,प्रबंधक ललित जोशी तथा क्विज प्रतियोगिता के राज्य समन्यवक देवानंद देवली द्वारा पुरष्कृत किया गया।निदेशक ने अपने उद्धबोधन में किताबी ज्ञान को बाहरी ज्ञान से जोड़ते हुए व्यावहारिक ज्ञान को सिखाये जाने पर बल दिया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।माध्यमिक शिक्षक संगठन के जनपदीय अध्यक्ष प्रदीप भंडारी,महामंत्री प्रकाश चौहान,जिला समन्वयक लखपत रावत सहित अनेक शिक्षकों ने जनपद चमोली का मान बढ़ाने पर तीनों छात्रों, टीम प्रभारी और प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।विद्यालय में उपविजेता छात्रों और टीम प्रभारी का सम्मान समारोह शनिवार 21 दिसंबर को रखा गया है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!