हक की लड़ाई: डुमक गांव के ग्रामीणों ने आचार संहिता को देखते स्थगित किया अपना आंदोलन–

by | Dec 24, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

25 जनवरी तक के लिए किया आंदोलन स्थगित, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने तुड़वाया अनशन, मांग पूरी न होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी–

गोपेश्वर 24 दिसंबर 2024: पिछले 36 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क की मांग को लेकर धरना और आमरण अनशन कर रहे डुमक गांव के ग्रामीणों ने नगर निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने आमरण अनशन कर रहे कुंवर सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। ग्रामीणों ने कहा कि 25 जनवरी तक आंदोलन स्थगित रहेगा। यदि इस एक माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ग्रामीणों की जिला​धिकारी संदीप तिवारी और पीएमजीएसवाई के अ​धिशासीअ​भियंता प्रमोद गंगाड़ी से भी वार्ता हुई।

डुमक संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि ग्रामीण सड़क के लिए 36 दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे। इस मौके पर कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंंह, मोहन सनवाल, अनिरुद्ध सनवाल, सोभन नेगी, रविंद्र नेगी, अंकित भंडारी के साथ ही कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!