चमोली: कार दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत, एक घायल–

by | Dec 25, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

घायल को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती, शाम साढ़े पांच बजे की है घटना–

नंदानगर, 25 दिसंबर 2024: बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के समीप अनियं​त्रित होकर एक कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि तीन युवक कार से नंदानगर से अपने गांव गंडासू जा रहे थे। सैतोली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। सूचना पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

दुर्घटना में सुनील भंडारी (30) पुत्र दिलबर सिंह और पंकज बिष्ट (28) पुत्र कल्याण सिंह दोनों निवासी गंडासू, चमोली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चला रहा युवक रोहित रावत (चंदन) पुत्र हयात सिंह निवासी गंडासू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!