बंड मेले में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय वाॅलीबाल, गोपेश्वर को हराकर देहरादून ने जीती प्रतियोगिता–

by | Dec 27, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

राज्य के सभी जनपदों की टीमें पहुंची थी पीपलकोटी, रोमांचक रहे कई मुकाबले, खेल प्रेमियों की लगी रही भीड़–

पीपलकेाटी, 27 दिसंबर 2024: बंड विकास मेले में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें प्रतियोगिता का खिताब देहरादून ने जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर की टीम को हराया।

पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में छह दिनों से चली आ रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर व स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून के बीच खेला गया। इसमें गोपेश्वर की टीम ने 22-25, 26-24 और 23-27 के कड़े मुकाबले में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

सैमलडाला मैदान में बाॅल पर शॉट मारते ​खिलाड़ी-

दूसरा सेमीफाइनल ऊधमसिंह नगर और देहरादून की टीम के बीच हुआ। जिसमें देहरादून 25-15 व 25-14 के सीधे सेटों में जीत दर्ज करने में सफल रहा। फाइनल में देहरादून और स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें देहरादून ने 25-19, 25-23 और 25-18 से जीत दर्ज कर ली। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किए गए।

———

रांगल डीप क्लब बना विजेता

पीपलकोटी। वॉलीबाल की क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में रांगल डीप क्लब पीपलकोटी विजेता रहा। रांगल क्लब ने मेहरगांव को 25-14, 25-16 और 25-10 से हराकर खिताब कब्जाया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!