चमोली: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड प​ब्लिक हाईस्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव समारोह–

by | Jan 3, 2025 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां, विधायक ने किया शुभारंभ, गढ़-कुमौं के गीतों की रही धूम–

गोपेश्वर, 02 जनवरी 2025: उत्तराखंड प​ब्लिक हाईस्कूल का 12वांवा​र्षिकोत्सव समारोह बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने समारोह में एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने सांवरी, सांवरी, तेरु खुट्यूं की झांवरी.., तेरी नाक की नथुली.., बणी ठणी मेरी मधु हे, जुलमह्वेई जाई..,टप-टप बरसा सावन का पानी.., चुनरी तेरी चमकणी गुलाबी सरारा.., क्रीम पाउडरा, घसनी किले नी.., मैं पहाड़ों कु रैबासी, तू दिल्ली रोण वाली..आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, जौनसारी, मराठी गीतों की प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य अरुणा रावत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या पढ़ी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मौजूदा समय में 370 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कई छात्रों ने उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा से लेकर खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विधायक ने विद्यालय के अव्वल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शूर सिंह बिष्ट, कैप्टन बीएस रावत, संदीप झिंक्वाण, प्रबंधक विनोद रावत, कृष्ण कुमार सेमवाल के साथ ही शिक्षक, शिक्षिकाएं व अभिभावकगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!