चमोली: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहन को किया रवाना–

by | Jan 7, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

10 जनवरी को गोपेश्वर पुलिस मैदान में पांडवाज शो का होगा आयोजन, मशाल रैली होगी आयोजित–

गोपेश्वर, 07 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के शुभंकर, लोगो, जर्सी और टेगलाइन के प्रचार वाहनों को सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन 6 से 8 जनवरी तक जनपद के सभी विकास खंड, प्रमुख शहर और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन कुंड, जीरो बैंड से होते हुए ज्योतिर्मठ में प्रचार-प्रसार के लिए रवाना हुआ। वहीं, नौ को ग्वालदम में मशाल रैली आयोजित की जाएगी। मशाल थराली, कुलसारी, नारायणबगड़ और कर्णप्रयाग होते हुए गोपेश्वर पहुंचेगी। 10 को मशाल रैली खेल मैदान गोपेश्वर से मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस मैदान में पहुंचेगी, जिसके बाद यहां पांडवाज शो का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजवानी मिलना हम सबके लिए गर्व का विषय है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में भी विकसित होगी।

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने प्रचार वेन में मौली के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार, युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, नारायण सिंह नेगी, रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, संतोषी नेगी, विरेंद्र सिंह, संगीता नेगी, तनवीर अहमद, जगदीश कुमार, अतुल कुमार, देवेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!