चमोली: ज्योतिर्मठ में टीएचडीसी ने पर्यावरण विषय पर कराई ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता–

by | Jan 7, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

निबंध में आरोही भट्ट और भाषण में कृष्णा थपलियाल रहे प्रथम, टीएचडीसी ने पर्यावरण संवर्द्धन के लिए आयोजित की प्रतियोगिता–

ज्योतिर्मठ, 07 जनवरी 2025: अलकनंदा पर निर्माणाधीन विष्णगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री संस्था टीएचडीसी की ओर से पर्यावरण संवर्धन के लिए आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

टीएचडीसी की ओर से ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। अलग-अलग तिथियों में आयोजित प्रतियोगिता का मंगलवार को पीजी कॉलेज ज्योतिर्मठ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परिणाम जारी किया गया। ब्लॉक स्तर की निबंध प्रतियोगिता जीआईसीपांडुकेश्वर की आरोही भट्ट प्रथम, राइंका तपोवन के कृषडोभाल द्वितीय, जीआईसी तपोवन के महक नौटियाल तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में जीजीआईसी ज्योतिर्मठ की अदिति प्रथम, राउमावि सलूड़ की संगीता द्वितीय व राउमावि गुलाबकोटी की सिमरन तृतीय स्थान पर रही।

भाषण प्रतियोगिता में राइंका ज्योतिर्मठ के कृष्णा थपलियाल प्रथम, एमजी इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के आर्यन द्वितीय और राइंका तपोवन के सीमांत सिंह फरस्वाण तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण थपलियाल, मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण) टीएचडीसी भगवती प्रसाद कपटियाल, नरेंद्र चौहान सहायक प्रबंधक सामाजिक एवं पर्यावरण टीएचडीसी, धीरज अधिकारी अभियंता टीएचडीसी, पुष्कर राणा सामाजिक कार्यकर्ता, नंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!