चमोली: गोपेश्वर में राष्ट्रीय खेलों की मशाल ”तेजस्विनी” का ””हल्ला धूम धड़ाका”” के साथ भव्य स्वागत–

by | Jan 10, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पांडवास ग्रुप की प्रस्तुति पर नॉन स्टॉप तीन घंटे तक नाचे युवा युवतियां, बुजुर्ग भी ​थिरके, डीएम सहित जिले के अधिकारियों व खेल प्रेमियों ने किया मशाल का स्वागत–

गोपेश्वर, 10 जनवरी 2025: 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ”तेजस्विनी” शुक्रवार को गोपेश्वर में भव्य स्वागत हुआ। जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों व खेल प्रेमियों ने भव्य स्वागत किया। वहीं पांडवास ग्रुप की ओर से राष्ट्रीय खेलों के थीम सांग ””हल्ला धूम धड़ाका”” सहित कई गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पुलिस मैदान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम में पांडवास ग्रुप की प्रस्तुतियों पर युवा-युवतियां नॉन स्टॉप तीन घंटे तक नाचते रहे।

खेलों की मशाल को खेल मैदान गोपेश्वर से मुख्य बाजार होते हुए आईटीबीपी के बैंडों की धुनों के साथ भव्य रैली निकालते हुए पुलिस मैदान तक लाया गया। पुलिस मैदान में जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसपी सर्वेश पंवार, अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह कनवासी सहित अन्य ने मशाल तेजस्विनी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने मशाल का औपचारिक अनावरण किया।

डीएम ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका उत्तराखंड को मिलना गौरव का विषय है। इससे देवभूमि भविष्य में खेल भूमि के रूप में भी विकसित होगी। कहा कि जिले में खेल सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, एडीएम विवेक प्रकाश, जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार, सीईओ धर्म सिंह, प्रो. डीएस नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, डीएसओ जसवंत कंडारी, डीईओ पीआरडी दीपक बिष्ट सहित अन्य अधिकारी खेल प्रेमी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

————

खेल प्रेमियों को किया सम्मानित

– कार्यक्रम के दौरान बीजिंग औलंपिक में कांस्य पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार विजेता सुरेंद्र सिंह कनवासी, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, प्रशिक्षक रमेश पंखोली व राष्ट्रीय खेलों के शुंभकर मौली के साथ चल रहे आईटीबीपी के बैंड ग्रुप को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सम्मानित किया।

मतदाताओं को भी किया जागरुक

– कार्यकम में संबोधन के बाद जिलाधिकारी ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं स्वीप की टीम ने गीत नाटिका के माध्यम से अनिवार्य मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया।

—-

मशाल व मस्कट मौली के साथ सेल्फी लेते रहे लोग

– कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी और मस्कट मौली के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली। युवाओं में सेल्फी को लेकर खासा क्रेज देखा गया। कार्यक्रम में बीएड संकाय के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!