चमोली: साधन सहकारी समिति में 76 लाख का गबन, दो पर एफआईआर दर्ज–

by | Jan 14, 2025 | आरोप, चमोली | 0 comments

साल 2017 से 2023 के बीच गबन का आरोप, मार्च 2023 में हुई जांच में हुई थी घोटाले की पुष्टि, अब पोखरी थाने में दर्ज हुआ मामला

गोपेश्वर, 13 जनवरी 2025: जनपद के पोखरी विकास खंड के साधन सहकारी समिति मसोली के ग्रामीण बचत केंद्र में 76 लाख से अधिक के गबन का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्कालीन सचिव और अंकिक (क्लर्क) के खिलाफ पोखरी थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। दोनों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद 2023 में हुई जांच में गबन की पुष्टि हुई थी।

2023 में साधन सहकारी समिति मसोली के ग्रामीण बचत केंद्र में गबन की शिकायत की गई थी। 21 मार्च 2023 को मामले की जांच की गई। सात मई 2023 को जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 70 लाख 49 हजार 381 रुपये के गबन की बात सामने आई। इसमें समिति के तत्कालीन सचिव अब सेवानिवृत्त मोहन लाल और लिपिक अमित नेगी पर एक अप्रैल 2017 से 31 जनवरी 2023 तक गबन के आरोप लगाए गए।

दोनों को ग्रामीण बचत केंद्र मसोली से नोटिस भेजे गए। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने 15-15 लाख रुपये तीन-तीन किश्तों में जमा करने का लिखित आश्वासन दिया। निर्धारित समय पर पैसा जमा नहीं करने पर 24 फरवरी 2024 को तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में इसकी फिर से जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई। छह मई को कमेटी ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए 76 लाख 48 हजार, 559 रुपये के गबन की बात कही। जिसके बाद दोनों आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए गए। नोटिस के जवाब में सचिव मोहन लाल ने

गैर जिम्मेदाराना प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया, जबकि अंकित नेगी ने कोई जवाब नहीं दिया। पांच सितंबर 2024 को जिलाधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी को समीक्षात्मक टिप्पणी तैयार करते हुए संबंधित थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। थाना पोखरी में 13 जनवरी 2025 को दोनों आरोपियों के खिलाफ गबन के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। जिला सहायक निबंधक बैशाख सिंह राणा ने बताया कि

– जिलाधिकारी के निर्देश व जांच कमेटी की आख्या के आधार पर बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति मसोली के अंतर्गत संचालित ग्रामीण बचत केंद्र में वित्तीय अनियमितता के आरोपी तत्कालीन सचिव मोहनलाल (सेवानिवृत्त) व आंकिक अमित नेगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पर 76 लाख 48 हजार के गबन का आरोप है।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!