चमोली। गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर इन दिनों युवा सुबह सवेरे दौड़ने पहुंच रहे हैं। युवा इन दिनों सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का तेज झटका आते ही घिंघराण रोड पर रौली गदेरे के पास चट्टान से पत्थर सड़क की ओर छिटक गए। यहां इन दिनों युवा दौड़ लगाने सुबह-सवेरे ही पहुंच रहे हैं। चटटान से पत्थर छिटकते ही युवाओं में अफरा तफरी मच गई। युवा अपनी जान बचाने को गोपेश्वर की ओर दौड़ पड़े। भूकंप का केंद्र भी चमोली जनपद में 5 किलोमीटर भूमि के अंदर था। जिससे यहां भूकंप अधिक महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से कहीं से ही जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप आते ही यहां चट्टान से हुई पत्थरों की बरसात, सड़क पर दौड़ रहे युवाओं में मची अफरा-तफरी-
by laxmi Purohit | Sep 11, 2021 | चमोली, भूकंप | 0 comments

Latest News
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...
राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...
97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...
तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
रुद्रप्रयाग, 11 अगस्त 2026: ज्ञान के प्रसार और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने के उद्देश्य से...
बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...
चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...
नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
