भूकंप आते ही यहां चट्टान से हुई पत्थरों की बरसात, सड़क पर दौड़ रहे युवाओं में मची अफरा-तफरी-

by | Sep 11, 2021 | चमोली, भूकंप | 0 comments

चमोली। गोपेश्वर-घिंघराण रोड पर इन दिनों युवा सुबह सवेरे दौड़ने पहुंच रहे हैं। युवा इन दिनों सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को सुबह 5 बजकर 58 मिनट पर जिले में भू‌कंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप का तेज झटका आते ही घिंघराण रोड पर रौली गदेरे के पास चट्टान से पत्थर सड़क की ओर छिटक गए। यहां इन दिनों युवा दौड़ लगाने सुबह-सवेरे ही पहुंच रहे हैं। चटटान से पत्थर छिटकते ही युवाओं में अफरा तफरी मच गई। युवा अपनी जान बचाने को गोपेश्वर की ओर दौड़ पड़े। भूकंप का केंद्र  भी चमोली जनपद में 5 किलोमीटर भूमि के अंदर था। जिससे यहां भूकंप अधिक महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से कहीं से ही जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

Latest News

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...
error: Content is protected !!