सेवा इंटरनेशनल ने यूसेन लॉजिस्टिक के सहयोेग से चलाया सुर​क्षित पेयजल और स्वच्छता के लिए जन जागरुकता अ​भियान–

by | Jan 18, 2025 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

राजकीय इंटर कॉलेज परकंडी में 200 प्रतिभागियों द्वारा वि​भिन्न मार्गों पर चलाया गया स्वच्छता अ​भियान–

भीरी, 18 जनवरी 2025: सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड के द्वारा यूसेन लाजिस्टिक के सहयोग से राजकीय इंटर मीडिएट कालेज परकंडी और स्थानीय स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के जन जागरूकता रैली और प्लागिंग कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज से दो सौ प्रतिभागियों द्वारा गांव के विभिन्न मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया,और सूखे कचरे को एकत्र कर सेवा इंटरनेशनल के कूडा वाहन के माध्यम से कूडा संग्रहण केंद्र में पहुंचाकर पुनर्चक्रीकरण के लिए के लिए भेजने हेतु एकत्र किया गया।

इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के स्टेट हैड तारक राम ने बताया के सेवा इंटरनेशनल हिमालयी जल संरक्षण,प्रबंधन,और जन स्वास्थ्य के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन सहभागिता के कार्य सतत रूप से किए जा रहे हैं।

प्रवाह कार्यक्रम के कार्यक्रम समन्वयक मनोज बेंजवाल ने कहा कि हिमालय पूरे देश जल से पोषित करता है , इसलिए हिमालय के पर्यावरण के संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय की सबसे अधिक जिम्मेदारी है।

सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड द्वारा “स्वच्छ -जल,स्वच्छ -शौचालय,स्वच्छ हो, हर -गांव -विद्यालय ” की थीम पर एक अभियान के माध्यम से समुदाय में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को स्वच्छता के लिए शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल के जिला प्रबंधक राजन डबराल चमोली के जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी,व्लाक- प्रधानाचार्य अनिल रावत,आशजीतेंद्र पुरोहित,क्लस्टर समन्वयक पूनम नेगी,आशा गुसाई,मीना गोस्वामी,अगस्त्यमुनि की ब्लॉक -लीड संतोषी बुटोला ,सामाजिक कार्यकर्ता बिजय रावत आदि उपस्थित रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!