चमोली: कुजौं-मैकोट में ईडीसी का गठन, विनोद बने अध्यक्ष–

by | Jan 20, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक में कई बिंदुओं पर की चर्चा, ग्रामीणों ने कुजौंमैकोट वाले रुद्रनाथ के पैदल ट्रेक को ठीक करने की उठाई मांग–

गोपेश्वर, 20 जनवरी 2025: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा में पर्यावरणीय सुरक्षा और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अंतर्गत कुजौंमैकोट गांव में ईडीसी का गठन किया। जिसमें विनोद भंडारी को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

कुजौं-मैकोट गांव में सोमवार को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस की मौजूदगी में वन विभाग की ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। जिसमें ईडीसी के गठन पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से समिति का गठन करते हुए विनोद भंडारी अध्यक्ष और वन दरोगा पदेन सचिव नियुक्त किए गए। जबकि ताजबर भंडारी, दिलबर सिंह भंडारी आदि ग्रामीणों को सदस्य बनाया गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की कि कुजौंमैकोट से रुद्रनाथ पैदल मार्ग की मरम्मत की जाए। यहां से गुजरने वाला पैदल ट्रेक पनार बुग्याल में रुद्रनाथ के मुख्य ट्रेक से मिल जाता है। रास्ता टूटा फूटा होने से रुद्रनाथ जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस क्षेत्र से नहीं जाते हैं। रास्ता बनने से यहां से भी यात्रियों की आवाजाही शुरू होगी, क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

साथ ही इस रास्ते में चढ़ाई भी कम है जिससे यात्रियों को भी सुविधा होगी। इस अवसर पर वन पंचायत के सरपंच किशन सिंह बिष्ट, विक्रम रावत, सुभागा देवी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!