चमोली: सीमांत चमोली जनपद में स्थापित होगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला, पढ़ें क्या मिलेगा फायदा–

by | Jan 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी की पहल पर स्थापित होगी कार्यशाला, अंतरिक्ष में होने वाले चमत्कार और रहस्यों को जानेंगे चमोली के छात्र-छात्राएं–

गोपेश्वर, 26 जनवरी 2025: सीमांत जनपद चमोली में अंतरिक्ष शिक्षा विकास के लिए जल्द एयरोस्पेस लैब स्थापित होने जा रही है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की पहल पर एयरोस्पेस लैब स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बोइंग एयरोस्पेस के साथ जिलाधिकारी चमोली का समन्वय स्थापित करवाया गया है। इस प्रयोगशाला से युवा मस्तिष्कों को अंतरिक्ष रहस्यों को जानने मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत उप सचिव मंगेश घिल्डियाल पूर्व में जनपद चमोली के मुख्य विकास अधिकारी और टिहरी व रूद्रप्रयाग जिलों में जिलाधिकारी के पद पर काम कर चुके है। पहाड़ी जनपदों में विकास कार्यो को लेकर आज भी उन्हें याद किया जाता है। आईएएस मंगेश घिल्डियाल जब टिहरी के जिलाधिकारी थे, उस दौरान चमोली के वर्तमान जिलाधिकारी संदीप तिवारी टिहरी में उनके साथ एसडीएम पद पर कार्यरत थे।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपने संबोधन में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी उनका अपने कनिष्ठ अधिकारियों को मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहता है। उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही आज सीमांत जनपद चमोली में अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए बोइंग एयरोस्पेस के साथ समन्वय किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी ने उप सचिव का आभार भी व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरिक्ष प्रयोगशाला खुलने से युवा शिक्षार्थियों को अंतरिक्ष के चमत्कारों और रहस्यों का पता लगाने का मार्ग प्रशस्त होगा और अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित होने पर अंतरिक्ष अन्वेषण क्षेत्र में देश की प्रगति में तेजी आएगी।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!