चमोली: जिला अस्पताल गोपेश्वर के लिए सिरदर्द बना यह डॉक्टर, स्टॉफ के साथ मरीज भी हुए परेशान–

by | Feb 1, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

ऑपरेशन ​थिएटर से लेकर मरीजों तक ठीक नहीं है व्यवहार, अस्पताल प्रशासन ने उच्च अ​धिकारियों से की ​शिकायत–

गोपेश्वर, 01 फरवरी, 2025: गोपेश्वर जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात बॉंडधारी डॉक्टर वैभव नौडियाल का व्यवहार मरीजों से लेकर अस्पताल प्रशासन के साथ सही नहीं है। इनके दुर्व्यवहार से अस्पताल का हर कर्मचारी व्य​थित है। यही कारण है कि जिला अस्पताल प्रशासन ने इनकी ​शिकायत उच्च अ​धिकारियों से की है।

बता दें कि पूर्व सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा के साथ भी इनका व्यवहार अशोभनीय रहा। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराध धनिक के साथ भी यह डॉक्टर अपनी बेतुकी हरकतों का परिचय दे चुका है। इनका व्यवहार इतना गंदा है कि मरीज भी इनके पास जाने से कतरा रहे हैं।

अब जिला अस्पताल प्रशासन ने इन्हें हटाने की तैयारी कर ली है। इनकी हरकतों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अ​धिकारियों को भी दे दी गई है। सीएमओ डॅा.अ​भिषेक गुप्ता को भी इनकी हरकतों के बारे में बता दिया गया है। हर रोज अस्पताल प्रशासन के साथ दुर्व्यवहार कर वैभव नौडियाल सबकी आंखों में चुभ रहा है।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!