चमोली: कोठियालसैंण में पानी के लिए तरसे लोग, तीन माह से पेयजल की अनियमित सप्लाई से लोग हुए परेशान–

by | Feb 4, 2025 | चमोली, पेयजल | 0 comments

प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हुए लोग, जल संस्थान के अ​धिकारी नहीं निभा रहे जिम्मेदारी–

गोपेश्वर, 04 फरवरी 2025: गोपेश्वर चमोली नगर पालिका के वार्ड दस कोठियालसैंण में पेयजल की सुचारु सप्लाई न होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में भी पानी की व्यवस्था करना मु​श्किल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान के अ​धिकारी अपनी जिम्मेदारी ढंग से नहीं निभा रहे हैं। कई बार ​शिकायत करने पर भी पानी की सुचारु सप्लाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पानी की सप्लाई नहीं हुई तो चमोली-गोपेश्वर सड़क को जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने कहा कि दिनभर में दस से पंद्रह मिनट तक ही पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कोठियालसैंण में पानी के 200 से अधिक कनेक्शन हैं। क्षेत्र में पेयजल की सुचारु सप्लाई न होने से लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके सप्लाई सुचारु नहीं की जा रही है।

चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र पेयजल की सुचारु सप्लाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर चमोली-गोपेश्वर सड़क को जाम कर दिया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप झिंक्वाण, गोविंद सजवाण सुनीता, अनीता, मुन्नी रावत, दीवान सिंह, मीना देवी, दीपा, रोशन सिंह, अवतार सिंह, गिरीश, विनोद, नंदा, गौरा देवी के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...
error: Content is protected !!