चमोली: महिला पुलिस, होमगार्ड और आंगनगाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली–

by | Feb 15, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरुकता रैली का किया गया आयोजन, अ​भियान को दस वर्ष हुए पूरे–

गोपेश्वर, 15 फरवरी 2025: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर पुलिस व होमगार्ड के महिला जवानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में जागरुकता बाइक रैली निकाली। जिसमें लोगों को बेटी के संरक्षण और संवर्द्धन का संदेश दिया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित बाइक रैली को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि अभियान के दस साल पूरे होने पर जिले में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम हो रहे हैं। बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर एनीमिया की जांच, स्कूलों में बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरण के साथ अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बताया कि जिले में लिंगानुपात में भी सुधार आ रहा है। बाइक रैली कलेक्ट्रेट से मुख्य बाजार तक आयोजित की गई।

जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु बडोला ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दस साल पूरे होने पर 22 जनवरी से आठ मार्च तक जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के समापन पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ नंदन कुमार, सीडीपीओ मुकेश कुमार, मीना तिवारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!