चमोली: सप्ताह में दो दिन चमोली तहसील में बैठेंगे जिला​धिकारी–

by | Feb 18, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी की जानें क्या है योजना, चारधाम यात्रा की मॉनेटरिंग भी सही ढंग से हो पाएगी–

गोपेश्वर, 18 फरवरी 2025: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को तहसील चमोली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में जीर्ण शीर्ण पड़े भवन को ध्वस्त करके इसी शैली में कैंप कार्यालय बनाने को लेकर आरडब्ल्यूडी को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सप्ताह में दो दिन जिलाधिकारी यहीं बैठेंगे। इससे जहां चारधाम यात्रा मेनेजमेंट में मदद मिलेगी वहीं दूरस्थ क्षेत्र के फरियादियों के कीमती समय की बचत होगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बुनकर केंद्र में कला अनुभाग, बुनाई अनुभाग का निरीक्षण किया बुनकर केन्द्र के प्रभारी अधिकारी ने जिलाधिकारी को भारत सरकार द्वारा बुनकरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ साथ बुनकर केंद्र पर किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुनकरों को रियायती ऋण बुनकर मुद्रा योजना, हथकरघा बुनकर कल्याण योजना, हथकरघा मार्केटिंग सहायता आदि योजनाएं चलायी जा रही है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जनपद में बहुतायत में पाए जाने वाले काला बांसा(बासिल) से कलर बनाने व डाइंग और वैविंग का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

Latest News

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
error: Content is protected !!