रुद्रप्रयाग: जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण–

by | Feb 21, 2025 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, जिला​धिकारी ने नकल विहीन एवं पारदर्शिता से परीक्षा संपन्न कराने के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 21 फरवरी 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं, जो आगामी 11 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं नकल-मुक्त संचालन के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

आज जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने चिल्ड्रन्स एकेडमी, अगस्त्यमुनि एवं सरस्वती विद्या मंदिर, बेलनी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न होने दी जाए,कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं,परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाए।

बोर्ड परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। जनपद में कुल 68 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं,परीक्षाओं को नकल-मुक्त और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, आशीष घिल्डियाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!