सम्मान: सतीश डिमरी उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान के लिए चयनित–

by | Feb 22, 2025 | चमोली, सम्मान, साहित्य | 0 comments

तीन मार्च को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में होंगे सम्मानित, कई किताबों की रचना कर चुके सतीश डिमरी–

गोपेश्वर, 22 फरवरी 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में तैनात व साहित्सकार सतीश डिमरी को इस साल का उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान दिया जाएगा। देहरादून में तीन मार्च को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति एस भदौरिया की ओर से सतीश डिमरी को इस संबंध में पत्र प्रेषित किया गया है। जिसमें बताया गया है कि उन्हें उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (मंगलेश डबराल पुरस्कार) से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। तीन मार्च को आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक देहरादून में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्हें सम्मान स्वरूप एक लाख 51 हजार रुपये, सम्मान पत्र और अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।

सतीश डिमरी ने अब तक ””अनोखा दोस्त””, ””कोई अपना सा””, ””सीता के आंसू”” पुस्तकें लिखी हैं। साथ ही धार से बिछड़ी हुई उपन्यास भी लिख चुके हैं। कुछ कृतियां प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं। उनके इस चयन पर जनपद के साहित्यकारों ने उत्तराखंड भाषा संस्थान का आभार जताया है।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!