चमोली: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संविधान का गहन अध्ययन जरूरी–

by | Feb 22, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित व्याख्यान माला में बोले वक्ता, कहा दु​निया में वि​शिष्ट स्थान रखता है हमारा संविधान–

गोपेश्वर, 22 फरवरी 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के संविधान को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से बात रखते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया में विशिष्ट स्थान रखता है।

एससी, एसटी कोचिंग सेल की ओर से आयोजित व्याख्यान का आरंभ प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे अधिक प्रश्न भारत के संविधान से पूछे जाते हैं। इसलिए हर परीक्षार्थी को संविधान का गंभीरता के साथ अध्ययन करना चाहिए। संविधान विशेषज्ञ डॉ. मनीष मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है।

इसमें देश के हर नागरिक के लिए सम्मान, स्वाभिमान और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए समान अवसर दिए गए हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. पीएल शाह ने बताया कि पिछले पांच सालों में कई छात्रों ने एससी, एसटी कोचिंग सेंटर से शिक्षा लेकर सरकारी नौकरी हासिल की है।

इस अवसर पर डॉ. चंद्रेश जोगेला, डॉ. घनश्याम सिंह, डॉ. बीपी देवली, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. राकेश मिश्र, डॉ. राजेंद्र बिष्ट, डॉ. अभय कुमार, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. दिनेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!