मनसूना में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य ​शिविर, 146 का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण–

by | Feb 24, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

सेवा इंटरनेशनल की ओर से आयोजित किया गया ​शिविर, पांच नेत्र रोगियों को बड़े अस्पतालों में भेजा–

मनसूना (रुद्रप्रयाग), 24 फरवरी 2025: सेवा इंटरनेशनल की ओर से सीमांत क्षेत्र मनसूना में सोमवार को बहु ​विशेषज्ञता स्वास्थ्य ​शिविर का आयोजन हुआ। ​शिविर में बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचे। ​शिविर में 146 ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। जबकि पांच नेत्र रोगियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

शिविर में दंत, नेत्र, महिलाओं संबंधी रोगों एवं सामान्य रोगियों का उपचार किया गया l शिविर में 50 नेत्र जांच, 32 दंत परीक्षण, 56 महिला रोगियों के साथ ही 132 अन्य सामान्य रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में पांच नेत्र रोगियों को स्वास्थ्य जांच हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।

शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, रक्त अल्पतता, फर्स्ट एड, गर्भवती महिलाओं की क निःशुल्क जांच भी की गई। स्वास्थ्य शिविरों की इस श्रृंखला में कल दिनांक ,25 फरवरी को डडोली(अगस्त्यमुनि) में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आज आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिविर समन्वयक राहुल रावत, डॉ. दीपक, डॉ. विपुल, डॉ. नेहा, डॉ. मानवेंद्र सेवा उखीमठ ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र पुरोहित, जखोली ब्लॉक प्रभारी अजय रावत, दिव्या, रिया, निशा, सपना, पंकज, विपिन रावत आदि ने ​शिविर के संचालन में अपना अमूल्य सहयोग दिया।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!