चमोली: विद्युत विभाग की जन सुनवाई में उपभोक्ताओं ने लगाई समस्याओं की झड़ी–

by | Feb 25, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

कहा जिस घर में एक बुजुर्ग महिला रहती, वहां भी भेजे जा रहे हजारों के बिल, यात्रा सीजन व ऑफ सीजन में अलग-अलग हो बिजली बिलों का निर्धारण

गोपेश्वर, 25 फरवरी 2025: मंगलवार को गोपेश्वर के जिला पंचायत सभागार में विद्युत नियामक आयोग की ओर से जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने अ​धिक धनरा​शि के बिल भेजने, तीन किलोवाट के विद्युत भार के बिल बनाए जाने व कई अन्य समस्याएं उठाई। पीपलकोटी सहित आसपास के होटल व्यवसायियों ने यात्रा सीजन व यात्रा बंद होने के बाद बिजली के बिलों का निर्धारण अलग-अलग करने की मांग रखी।

जनसुनवाई कार्यक्रम में व्यावसायिक व घरेलू बिजली से संबंधित 40 से अधिक शिकायतें आई। पीपलकोटी के होटल व्यवसायी अतुल शाह और मानवेंद्र पाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बिजली जितनी खर्च हो रही है उतना ही बिल आना चाहिए। यात्रा सीजन में खपत बढ़ जाती है तो ऊर्जा निगम कनेक्शन का किलोवाट बढ़ा देता है, जिसमें बिल काफी अधिक आते हैं, लेकिन यात्रा सीजन खत्म होने के बाद भी वैसे ही भारी भरकम बिल आते रहते हैं।

यात्रा सीजन में उनकी विद्युत खपत 30 किलोवाट के आसपास थी, लेकिन सीजन बंद होने के बाद जब होटल लगभग बंद हैं तब भी उतनी ही खपत कैसे हो सकती है। उपभोक्ताओं ने बिजली की दरें अधिक होने, यात्रा सीजन में बार-बार बिजली कटौती होने, पीपलकोटी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने, क्षेत्र में बंच केबल लगाने की मांग उठाई। लांसी के पूर्व प्रधान बीरेंद्र रावत ने फरस्वाण फाट क्षेत्र में बंच केबल लगाने की मांग रखी। विपिन ने कहा कि बिजली के बिलों में साल दर साल बढोत्तरी की जा रही है, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

इस मौके पर आयोग के सचिव नीरज सती, निदेशक टेक्निकल प्रभात किशोर डिमरी, निदेशक फाइनेंस दीपक पांडे, निदेशक लाइसेंस गौरव शर्मा, नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत के अलावा ऊर्जा निगम के अधिकारी मौजूद रहे। प्रदीप बिष्ट ने कहा कि जिन घरों में अकेले बुजुर्ग निवास कर रहे हैं उनका बिल भी तीन किलोवाट विद्युत भार क्षमता का दिया जा रहा है।

जिससे भारी-भरकम बिल आ रहे हैं। कुछ उपभोकताओं ने चार माह का बिल एक साथ आने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसमें उपभोक्ता पर अधिक पैसा देने के साथ ही अतिरिक्त शुल्क का भी भार बढ़ जाता है। बिजली बिल प्रत्येक माह के हिसाब से आने चाहिए।

पीपलकोटी के हरीश पुरोहित ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बिजली की काफी कटौती की जाती है, जिससे तीर्थयात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिजली के संबंध में जब ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो फोन नहीं उठता है।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!