चारधाम यात्रा के लिए चाक-चौबंध बनाया जाएगा सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक गौरीकुंड राजमार्ग–

by | Feb 27, 2025 | चारधाम, रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव ने किया भूस्खलन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 27 फरवरी 2025: चारधाम यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार ने सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग स्लाइडिंग जोन तक संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को चाक-चौबंध करने के लिए अ​धिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही केदारनाथ-बदरीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मोटर पुल का कार्य भी शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

चारधाम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यात्रा संचालन करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे अपर सचिव लोनिवि विनीत कुमार ने आज सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग स्लाइडिंग जोन तक राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर यात्रा मार्ग में जो भी पैंचवर्क एवं निर्माण कार्य गतिमान है उसे यात्रा शुरू होने से पूर्व प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई हैं तथा चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में जिन-जिन स्थानों में जो भी पैंचवर्क एवं अन्य कार्य गतिमान हैं उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो स्लाडिंग जोन हैं ऐसे स्थान पर जो भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को यात्रा से पूर्व करना सुनिश्चित करें तथा जिन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रहती है उन स्थानों पर सड़क मार्ग में चैड़ीकरण करने के निर्देश दिए ताकि जाम जैसी स्थिति बनी न रहे और यातायात निर्बाधित ढंग से संचालित होता रहे।

इस अवसर पर अपर सचिव ने केदारनाथ-बदरीनाथ बाईपास जोडने वाली सुरंग एवं निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित ठेकेदार को पुल का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुल का निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने अपर सचिव को आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य माह जुलाई, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर राजीव चैहान, रुद्रप्रयाग ओमकार पांडेय, लोनिवि रुद्रप्रयाग इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ राकेश नैथानी, सहायक अभियंता एनएच गंभीर सिंह तोमर, प्रेरणा जगूड़ी, प्रमोद नेगी, लोनिवि संजय सैनी, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!