रुद्रप्रयाग: कहीं भी आग लगे तो क्या रहेगा फायर सर्विस का रिस्पॉस टाइम, आयोजित हुई माॅकड्रिल–

by | Feb 27, 2025 | आपदा, जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिला​धिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में अग्निशमन विभाग द्वारा मुख्य बाजार में किया गया माॅकड्रिल, खामियां जांची–

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संभावित भूकंप/भू-स्खलन के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन मे फायर सर्विस जनपद रुद्रप्रयाग की कार्य प्रणाली का जायजा लिया गया। इसके तहत पूर्वाह्न 10ः45 बजे फायर स्टेशन नियंत्रण कक्ष को रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार मे एक भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर फायर यूनिट त्वरित गति से घटना स्थल पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आगजनी जैसी घटना पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के उपकरणों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी तरह से आग लगने वाली घटना को काबू करने के लिए सभी आवश्यक उपकरणों का होना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने अग्निशमन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र का लगा होना अनिवार्य है। उन्होंने अग्निशमन अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के साथ ही अग्निशामक यंत्र न होने पर प्रतिष्ठानों की चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि आगामी 10 दिनों में सभी प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्र लगे हों। इसके अलावा सभी संवेदनशील दुकान एवं भवनों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आग लगने जैसी घटना घटित होने पर अग्निशमन विभाग के पास सभी आवश्यक उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि माॅकड्रिल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसी भी तरह की दैवीय एवं प्राकृतिक आपदा घटना से राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखना होता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष चंद्र घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट, तहसीलदार राम किशोर ध्यानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
error: Content is protected !!