चमोली: दूसरे की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया था युवक, फर्जी परीक्षार्थी दो साल की सजा–

by | Mar 7, 2025 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनाया फैसला, 2020 में प्रकाश में आया था मामला–

गोपेश्वर, 07 मार्च 2025: न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली देवांश राठौर की अदालत ने दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में दोनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए दो-दो साल की सजा और तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मामला 21 सितंबर 2020 का है। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ीथराली में परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा प्रभारी शंकर राम ने कॉलेज के प्राचार्य को सूचना दी कि मूल परीक्षार्थी मनोज सिंह की जगह पर चंदन गिरी बीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। कॉलेज की ओर से थराली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।

सहायक अभियोजन अधिकारी खुशबू सिंह ने बताया कि अभियुक्त मनोज सिंह निवासी ग्राम हरतोली पोस्ट तलवाड़ी और चंदन गिरी निवासी ग्राम मजकोट जिला बागेश्वर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की गई। मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट थराली देवांश राठौर की अदालत में हुई।

अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 12 गवाह पेश किए गए। जिसके आधार पर दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए दो-दो साल के कठोर कारावास और तीन-तीन हजार रुपये से दंड़ित किया। अर्थ दंड जमा न करने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!